फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Make concrete plans to tackle drought Officer

सूखे से निपटने को ठोस योजनाएं बनाएं अधिकारी

Wed, 10 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Make concrete plans to tackle drought Officer

बांदा। सिंचाई बंधु की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
प्रतिनिधि लाखन सिंह ने अभियंताओं को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए ठोस योजनाएं बनाने और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बैठक में अध्यक्ष निर्मला सिंह के स्थान पर उनके प्रतिनिधि ने कमान संभाली। केन कैनाल प्रखंड अधिशाषी अभियंता ओपी मौर्या ने कहा कि बांधों में पानी नहीं है।

नलकूप खंड एक्सईएन लक्ष्मी नारायण ने बताया कि भूगर्भ जल स्तर नीचे चले जाने से मोटर पंप में लोड बढ़ रहा है। नलकूपों में पाइपों की गहराई बढ़ाने के लिए शासन से धनराशि मांगी गई है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। सीडीओ राम कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लघु डाल नहर खंड एर्क्सईएन अजय मेहरोत्रा समेत समिति के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed