{"_id":"5e176c568ebc3e879c011603","slug":"make-a-house-with-greenery-and-phulwari-banda-news-knp537401623","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली और फुलवारी से सरसब्ज बनाएं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली और फुलवारी से सरसब्ज बनाएं घर
विज्ञापन
महेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद में पौध बांटते डीएम हीरा लाल। साथ में तहसीलदार और ?
- फोटो : BANDA
बांदा। घरों को हरियाली और फुलवारी से सरसब्ज करने की चल रही मुहिम में गुरुवार को डीएम हीरालाल ने महेश्वरी देवी मंदिर में दर्शनार्थियों को पौध का प्रसाद बांटा। कहा कि इससे घर को हराभरा बनाएं। उधर, डीएम ने जिले के सभी बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) के साथ खिचड़ी भोज कर उन्हें पौधे की सौगात देने की घोषणा की है।
सुबह महेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के बाद वहां मौजूद दर्शनार्थियों से डीएम ने बातचीत की। उन्हें फुलवारी वाले पौधे सौंपते हुए कहा कि इन्हें गमला, निष्प्रयोज्य बर्तनों आदि में लगाकर घर को खूबसूरती और आक्सीजन से भरपूर करें। डीएम ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, नगर पालिका ईओ संतोष कुमार मिश्रा, उद्यान अधिकारी परवेज अहमद, व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद भी मौजूद रहे। उधर, कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि यह दिवस रस्म अदायगी में नहीं निपटना चाहिए। तहसील और जिला स्तर पर रैली इत्यादि करके जागरूकता लाएं और अधिक से अधिक मतदाता बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक सर्वोच्च काम करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी बीएलओ के साथ खिचड़ी भोज होगा और उन्हें मतदेय स्थल पर लगाने के लिए एक पौधा दिया जाए। मतदाता दिवस जागरुकता के लिए स्कूल-कालेजों में भी आयोजन किए जाएं। बैठक में एडीएम सहित एसडीएम मंसूर अहमद पैलानी, महेंद्र प्रताप (बबेरू), वंदिता श्रीवास्तव (नरैनी), सौरभ शुक्ला (अतर्रा) उपस्थित रहे।
दो दिन में डेयरी की सूची न दी तो खैर नहीं
बांदा। जिले की 10 से 15 दुग्ध डेयरियों की सूची मांगने के बाद भी उपलब्ध न कराए जाने पर डीएम हीरालाल ने कड़ी नाराजगी जताई। दो दिन में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को दुग्ध समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि पूर्व की बैठक में दुग्ध डेयरियों की सूची मांगी गई थी। इसे अब तक न उपलब्ध कराया जाना लापरवाही और अनुशासनहीनता है। उन्होंने कहा कि जिले में 216 रजिस्टर्ड दुग्ध समितियां बताई गई हैं। यह भी बताया कि इनमें 60 फीसदी संचालित हैं। डीएम ने इन सभी समितियों की तत्काल बैठक कराने के निर्देश दिए।