{"_id":"625ef6d079b97d77e26644c2","slug":"main-accused-went-to-jail-in-embezzlement-of-26-lakhs-banda-news-knp692130614","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाख के गबन में मुख्य आरोपी जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लाख के गबन में मुख्य आरोपी जेल गया
विज्ञापन
अतर्रा। कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर सरकारी पैसे का चेक के माध्यम से गबन व धोखाधड़ी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक व पूर्व छात्रसंघ महामंत्री को लखनऊ से आई सीबीसीआईडी टीम ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
कस्बा के नरैनी रोड निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक राजेश गुप्ता वर्ष 2006 में बांदा में डीके कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी का काम देख रहे थे। आरोप है कि उन्होंने बांदा स्थित पीएनबी व यूनियन बैंक कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी नामों से खाता खुलवाकर तमाम चेक अपने खाते में ट्रांसफर कराते हुए 26 लाख 97 हजार रुपये का गबन किया। इसका खुलासा कोरियर टीम के आडिट करने पर हुआ। इस पर कोरियर कंपनी ने राजेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में हीलाहवाली पर इसे सीबीआईसी लखनऊ शाखा को सौंप दिया गया। मंगलवार को दोपहर लखनऊ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि इस धंधे में राजेश गुप्ता समेत यूनियन बैंक व पीएनबी के 4 से 5 बैंक कर्मी आरोपी बनाए गए हैं। लखनऊ टीम में विनोद यादव के साथ इंस्पेक्टर प्रमोद वर्मा, दीवान मलखान सिंह समेत अतर्रा पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे, एसआई राजेश मिश्रा, महिला पुलिस कर्मी शामिल रहीं।
विज्ञापन
उधर, सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि मंगलवार की देर शाम इसी मामले में बांदा के छावनी मोहल्ला निवासी अजय कुमार गुप्ता पुत्र पंसारी लाल गुप्ता को इन्हीं आरोपों पर गिरफ्तार कर लिया है।