{"_id":"66edcb12d1036a52c60b4306","slug":"mahoba-awaits-in-singing-and-banda-dominates-in-drama-banda-news-c-12-1-knp1055-835212-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गायन में महोबा की प्रतीक्षा व नाट्य में बांदा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गायन में महोबा की प्रतीक्षा व नाट्य में बांदा का दबदबा
विज्ञापन
बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता में चारों जिलों के करीब 62 छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। गायन में महोबा की प्रतीक्षा तो नाट्य में बांदा की बालिकाओं का दबदबा रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीआईओएस ने सम्मानित किया।
राजकीय इंटर कॉलेज बांदा की ओर से आयोजित मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने किया। इसमें मुख्य छह विधाओं में चित्रकूट धाम मंडल के चारों जनपद बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट तथा महोबा के इंटर कॉलेजों के जनपद स्तर पर विजयी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 29 बालक तथा 33 बालिकाएं शामिल हुए।
संगीत (गायन) में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की प्रतीक्षा यादव, संगीत (वादन) में पं.रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला के अमित, नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा की पुष्पांजलि, थियेटर (नाट्य) में आर्य कन्या इंटर काॅलेज की शिल्पी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दृश्य कला में राजकीय हाईस्कूल सिजहरी, महोबा की काजल, पारंपरिक कहानी वाचन में जेपी शर्मा इंटर काॅलेज बबेरू की अनन्या शर्मा ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति मिश्रा, डॉ.धनन्जय सिंह ,कु. सुप्रभा मिश्रा, योगेश सिन्हा, दीनदयाल सोनी, जवाहरलाल जलज , मंजरी साहू तथा अनीता निर्णायक रहे। विजयी प्रतिभागियों को डीआईओएस तथा जीआईसी प्रधानाचार्य धर्मराज ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अब यह विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी मेधा दिखाएंगे।