फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Made way by tying river, mining in water stream

नदी बांधकर रास्ता बनाया, जलधारा में खनन

Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Made way by tying river, mining in water stream
केन नदी पुल पर बालू माफियाओं द्वारा बनाया गया कच्चा पुल। - फोटो : BANDA
नरैनी। नदी की जलधारा रोककर अवैध खनन बेरोकटोक किया जा रहा है। नदी की तलहटी पर सब्जी की खेती कर रहे मजदूर किसानों को जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। नदी में अवैध रूप से आरपार रास्ता बनाकर बालू के वाहन निकाले जा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक ने खनिज निदेशक और मंडलायुक्त सहित अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पथरा गांव में बागै नदी में बालू का अवैध खनन हो रहा है। बालू माफियाओं ने नदी की जलधारा बांधकर रास्ता बना लिया है। पोकलैंड मशीनों से जलधारा से बालू निकाली जा रही है। पानी खत्म होने से तलहटी पर बोई गई सब्जी सूख रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही ठेकेदार के नाम से तेरा-ब गांव में खनन का पट्टा है। खनन यहां पथरा में भी कराया जा रहा है। उधर, विधायक राजकरन कबीर ने खनिज निदेशक कमिश्नर, डीएम आदि को भेजे पत्र में कहा है कि बालू के खनन करने वालों को ग्राम प्रधान की सहमति मिली हुई है। पट्टास्थल से हटकर मशीनों से खनन कराया जा रहा है। विधायक ने जांच व कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौहरपुर में अवैध खनन
तिंदवारी/खत्री पहाड़। यमुना नदी के जौहरपुर घाट में दो खदानें पट्टे पर चल रही हैं। इनके अलावा दो अन्य स्थानों पर अवैध रूप से खनन हो रहा है। रात में यहां ट्रैक्टर ट्रालियों से बालू ढोई जा रही है।

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के अकबरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने अवैध बालू भरे दो ट्रैक्टरों को बरियारी और जरर गांवों के पास पकड़कर चालान कर दिया। उधर, लॉकडाउन के बाद भी तिंदवारी में गिट्टी और बालू के ट्रक व ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी से कस्बावासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed