फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Made a slide for a teenager to investigate rape

बांदा: दुष्कर्म की जांच के लिए किशोरी की स्लाइड बनाई

Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Made a slide for a teenager to investigate rape
आत्महत्या करने वाले युवक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
अतर्रा। शादी की जिद पूरी करने से इनकार कर देने पर आपा खो बैठे जीजा ने रिश्ते की साली की हत्या तो कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद खुद भी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर बैठा। उधर, सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 17 वर्षीय मृतका से दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। आरोपी मृतक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आरख पुरवा में शनिवार की शाम अपनी बहन की ससुराल में रह रही 17 वर्षीय किशोरी से देवर (रिश्ते में जीजा) नन्हे ने अपने बड़े भाई के मकान में जबरन ले जाकर सिर पर डंडे या कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी थी और भाग निकला था।
विज्ञापन

किशोरी सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव की रहने वाली थी। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, देर रात बदौसा रोड पर बरुआ गांव के पास रेलवे लाइन में आरोपी नन्हे का कटा हुआ शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि आत्मग्लानी या भयवश उसने आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों शवों का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम हुआ। मृतका किशोरी के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों के शवों का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.एसएस मीणा ने शनिवार की देर रात घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने किशोरी की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। दोनों ही मृतकों के घरों में शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed