{"_id":"64b4654e89555f580c469fbe1dee2c35","slug":"lucknow-to-lay-off-hordes-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ धरने के लिए किसानों का जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ धरने के लिए किसानों का जत्था रवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) बैनर तले मंडल के
विज्ञापन
चारों जनपदों से सैकड़ों किसान रविवार को लखनऊ रवाना हो गए। सोमवार को
वहां वह धरना देंगे। रवानगी से पूूर्व यहां कचहरी के नजदीक हुई सभा में
प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। 13 सूत्री मांगों पर भी चर्चा की
गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि यूनियन का धरना कलेक्ट्रेट के पास 179 दिन से चल रहा है। किसी ने सुध नहीं ली। लुभावने वादों से सरकार बनाने वाले किसानों को भूल गए।
किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। 29 दिसंबर (सोमवार) को विधान सभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। किसानों का जत्था इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन से रवाना हो गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, भइयालाल पटेल, अरुण गौतम, राजेंद्र सिंह सहित बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा जनपदों के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।