{"_id":"642181ed0d39bf55d90d5253","slug":"lover-who-came-to-get-married-was-beaten-and-shot-by-girlfriends-family-banda-news-c-12-1-147245-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: शादी करने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजन ने पीटकर गोली मारी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: शादी करने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजन ने पीटकर गोली मारी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
Mon, 27 Mar 2023 05:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल रवि निषाद
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शादी रचाने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने बंधक बनाकर पीटा। भागने की कोशिश करने पर तमंचे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमिका को महिला थाना के सुपुर्द किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रवि निषाद (20) का नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली रिश्ते में 19 वर्षीय भतीजी के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
रविवार की रात युवती घर से जेवर और 10 हजार रुपये लेकर रवि के बांदा स्थित मकान पर पहुंची। रवि से साथ ले चलने की जिद करने लगी। इस बीच पता लगाते हुए युवती के पिता और भाई आ गए। रवि के घर में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। पिता ने साथ चलने को कहा तो युवती ने इनकार कर दिया। इस पर पिता ने लड़के के पक्ष से कहा कि सोमवार को दोनों को लेकर खत्रीपहाड़ देवी जी मंदिर पहुंचें।
वहां दोनों की शादी रचा देंगे। सोमवार को रवि प्रेमिका को लेकर खत्रीपहाड़ पहुंचा। वहां प्रेमिका के दाई और बाबा उसे घर से शादी रचाने की बात कहकर साथ ले गए। उधर, रवि को प्रेमिका के पिता और भाई नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव ले गए। घायल रवि का आरोप है कि प्रेमिका के पिता और भाई ने उसे खेत में ले जाकर रस्सी और कपड़े से हाथ बांधकर डंडों से पीटा। भागने की कोशिश की तो प्रेमिका के पिता ने तमंचे से उस पर दो फायर किए। एक गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई। रवि ने मोबाइल से यूपी-112 पर फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटना की खबर पर प्रेमिका भी पहुुंच गई। पुलिस ने प्रेमिका का जिला महिला अस्पताल में परीक्षण कर महिला थाना पुलिस को सौंप दिया है। रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रवि लोडर चलाता है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि घायल की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।