{"_id":"6a47fbd2f4271346a80eb398","slug":"lover-caught-by-family-members-upon-arriving-to-meet-his-married-girlfriend-banda-news-c-212-1-sknp1006-149198-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजन ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजन ने पकड़ा
विज्ञापन
एक साल से शादी करने का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण
मौका मिलते ही माता-पिता को लेकर गायब हुआ युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रात दो बजे विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को महिला के ससुरालीजन ने पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। सुबह उसके परिजन को बुलाकर उसकी हरकत बताई गई तो पता चला कि वह साल भर से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। बीच-बचाव हुआ तो युवक अपने घर लौट गया और फिर अपने माता-पिता को लेकर घर से भाग गया। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि करीब एक साल से गांव का युवक उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। दो जुलाई की रात करीब दो बजे युवक घर के बाहर आया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसने मना किया तो उसने जान देने की धमकी दी। डर के कारण उसने दरवाजा खोला तो युवक अंदर आ गया और उसके साथ कमरे में चला गया।
सुबह करीब चार बजे इसकी भनक उसके सास-ससुर को लगी तो उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया और युवक के घरवालों को बुलाकर उसकी हरकत बताई। युवक के परिजन ने शिकायत नहीं करने की बात कही और समस्या का निस्तारण बैठकर करने का वादा किया। जिस पर युवक को वहां से घर जाने दिया गया। महिला ने बताया कि कुछ देर बाद जब उसके घरवाले युवक के घर पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। पता चला कि वह अपने माता-पिता को लेकर मुंबई भाग गया है।
विज्ञापन
ऐसे में वह शिकायत करने के लिए आई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।