फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lord Vishwakarma was worshiped everywhere on his birth anniversary.

Banda News: जयंती पर जगह-जगह पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

Mon, 18 Sep 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma was worshiped everywhere on his birth anniversary.
बांदा। विश्वकर्मा जयंती पर प्रशिक्षण संस्थानों, विभिन्न कार्यालयों, कार्यशालाओं सहित स्वयंसेवी संगठन व राजनैतिक दलों के कार्यालयों में विशेष आयोजन हुए। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल चढ़ाकर उपकरणों की पूजा की। भगवान विश्वकर्मा को याद किया। शोभा यात्रा निकाली गई। कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षकों व प्रशिक्षार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की। रोडवेज में भगवान विश्वकर्मा का पूजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह व क्षेत्रीय कार्यशाला के फोरमैन ने किया। पीडब्ल्यूडी वर्कशाप अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। पीली कोठी सब स्टेशन में अवर अभियंता सावेंद्र पटेल, उप खंड अधिकारी चंदन यादव व कर्मचारियों ने मशीनों का पूजन किया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने तिंदवारी रोड मंडी परिसर में भगवान का पूजन कर शोभा यात्रा निकाली। अध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा, केपी विश्वकर्मा, कल्लू बाबू, मनबोधन आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में पं. केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय कमासिन के प्राचार्य अजीत कुमार, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्य अर्चना, जेएसएस के डायरेक्टर मो.सलीम अख्तर ने प्रशिक्षार्थी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन भ्ीा मनाया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे, संजय पांडेय, लक्ष्मीकांत दीक्षित, मयंक सिंह, शिवांगी, सीता तिवारी आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा व आत्म सम्मान आंदोलन के नायक पेरियार की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद विशम्भर निषाद, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, अनुपम विश्वकर्मा, एजाज अहमद , महिला सभा जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बीलाल, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने पूजन कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed