{"_id":"5ee50f938ebc3e433f0b3f1e","slug":"locusts-killed-in-three-villages-killed-banda-news-knp565384888","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में आईं टिड्डियों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में आईं टिड्डियों को मार गिराया
विज्ञापन
बांदा के गांव में खेत में मंडराता टिड्डी दल।
- फोटो : BANDA
बांदा/ओरन। चित्रकूट के रास्ते पाकिस्तानी टिड्डी दल ने जिले में दस्तक दे दी है। ओरन क्षेत्र के बैदन पुरवा में टिड्डी दल ने धावा बोल दिया। ये लगभग दो किलोमीटर दायरे में फैली थी। सूचना पर कृषि विभाग की टीमों ने रातभर टिड्डियों के सफाए के लिए रासायनिक पदार्थों का छिड़काव कराया और लाखों टिड्डियां ढेर कर दी गईं। नरैनी के कालिंजर और शहर के गायत्री नगर में भी टिड्डी दल देखा गया। कृषि अधिकारियों के मुताबिक टिड्डियां अलग-अलग छोटे दलों में बंट गई हैं।
शुक्रवार की शाम बिसंडा के ओरन क्षेत्र के मझीवां गांव के मजरा बैदन पुरवा में टिड्डियों ने हमला बोला। दो किमी दायरे में फैले टिड्डी दल ने सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम महेंद्र सिंह, प्रभारी उप कृषि निदेशक वीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, बीडीओ मनोज कुमार सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बचाव कार्य शुरू किया। पूरी रात टिड्डी मारने के लिए आपरेशन चला।
फायर ब्रिगेड के टैंकरों से रसायन का छिड़काव कराया। जिला कृषि अधिकारी का दावा है कि लगभग 70 फीसदी टिड्डियां मार दी गई हैं। बताया कि बचीं टिड्डियां कई टुकड़ों में बंट गईं। कुछ हमीरपुर की तरफ तो कुछ बांदा शहर की ओर मुड़ गई हैं। उधर, शहर के गायत्री नगर, परशुराम तालाब में शनिवार दोपहर टिड्डियों की दस्तक से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। घरों के दरवाजे बंद हो गए। टिड्डियां बाग-बगीचों सहित सब्जी की बारियों में बैठ गईं। कृषि विभाग की टीम ने यहां भी आपरेशन चलाया। घनी आबादी होने से टिड्डियों को मारने में परेशानी आई। हालांकि कृषि विभाग सावधानी के साथ छिड़काव करा रहा है। उधर, कुछ टिड्डियों का दल शुक्रवार की शाम कालिंजर में भी देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दो घंटे में टिड्डियों को खदेड़ दिया।
टिड्डियों के खात्मे के लिए अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं। बिसंडा, नरैनी सहित शहर के कई हिस्सों में टिड्डियों की सूचना पर टीम ने आपरेशन चलाकर मार गिराया। टिड्डियों के खात्मे के लिए केंद्रीय दल को भी बुला लिया गया है। छिड़काव के लिए पर्याप्त रसायन उपलब्ध है। नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।-हरिश्चंद्र वर्मा, सीडीओ, बांदा।

बांदा के बैदन पुरवा में मारी गईं टिड्डियां।- फोटो : BANDA

कीटनाशक का छिड़काव करते।- फोटो : BANDA