फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Locks hanging in community toilets worth 67 crores

67 करोड़ के सामुदायिक शौचालयों में लटके ताले

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging in community toilets worth 67 crores
बांदा के पैलानी गांव में सामुदायिक शौचालय पर पड़ा ताला। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 67 करोड़ की लागत से बनाए गए अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताले जड़े हैं। जिससे इनका इस्तेमाल ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद भी इनके रखरखाव के नाम पर हर माह करीब एक करोड़ रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं। शौचालयों के संचालन का जिम्मा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में 1403 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनवाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 1383 बन चुके हैं। शासन के निर्देश पर इनमें से 1279 शौचालयों को पिछले साल जुलाई माह में पंचायती राज विभाग ने संचालन के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) को सौंप दिया था। संचालन का कार्य समूह की महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को तीन माह का मानदेय और शौचालयों की सफाई और इससे संबंधित सामग्री खरीद के लिए सितंबर माह में 4 करोड़ 29 लाख 42 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। हर माह करीब एक करोड़ रुपये इन पर खर्च हो रहा है। लेकिन यह सब शोपीस बनकर रह गए हैं। संचालनकर्ता महिला समूहों ने इनमें ताले जड़ रखे हैं। इन महिलाओं की दलील होती है कि ग्रामीण शौचालय गंदा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक (पंचायत) चित्रकूटधाम मंडल, बांदा दिनेश कुमार ने कहा कि अभियान के तहत सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा। जो शौचालय बंद पाए जाएंगे उनका बजट रोक दिया जाएगा। इन्हें पूर्व में दिए गए पैसे की रिकवरी कराई जाएगी।
104 शौचालय अभी नहीं हुए संचालित
मंडल में 1403 शौचालयों में 1383 पूरे हो चुके हैं। इनमें 1279 शौचालय महिला समूह को संचालन के लिए सौंपे जा चुके हैं। 104 शौचालय संचालन के लिए शेष हैं। इनमें बांदा में 22, चित्रकूट में 42, हमीरपुर व महोबा में 20-20 शौचालय अभी समूहों को नहीं सौंपे गए हैं।
प्रतिमाह दिए जा रहे हैं 9 हजार रुपये
सामुदायिक शौचालय करने वाली समूह की महिला को प्रति माह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा सफाई कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री आदि के लिए तीन हजार रुपये दिए जाते है। यानि प्रति माह एक सामुदायिक शौचालय में सरकार नौ हजार रुपये प्रति माह खर्च कर रही है।

निर्माण में खर्च हो चुके 6735.74 लाख
चित्रकूटधाम मंडल में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर अब तक पंचायती राज विभाग 67 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये खर्च कर चुका है। बांदा के 462 शौचालयों में 25 करोड़ 79 लाख 67 हजार, हमीरपुर के 326 शौचालयों में 17 करोड़ 90 लाख, महोबा के 273 शौचालयों में 11 करोड़ 60 लाख 16 हजार और चित्रकूट के 322 शौचालयों पर 12 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed