फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lockdown stoves of roaming families

लॉकडाउन ने बुझा दिए घुमंतू परिवारों के चूल्हे

Wed, 08 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown stoves of roaming families
Lockdown stoves of roaming families - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन से पैदा हुई बेरोजगारी की मार घुमंतू परिवारों पर भी पड़ रही हैं। मजदूरी ठप होने के साथ ही इनके अन्य कारोबार भी बंद हैं। घरों में चूल्हें नहीं जल रहे हैं। दशकों से झुग्गी झोपिड़यों में जीवन बिता रहे इन परिवारों के पास राशनकार्ड भी नहीं हैं।
विज्ञापन

इसकी बानगी नरैनी तहसील के खेरवा गांव में है। यहां कुचबंधिहा घुमंतू परिवार आबाद है। सामूहिक हस्ताक्षरों से एसडीएम को दी अर्जी में इन परिवारों ने बताया कि लॉकडाउन से कहीं मजदूरी करने नहीं जा पा रहे। घर में अनाज का दाना नहीं है। कई दिन से चूल्हे नहीं जले। बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं। कहा कि उनके पास राशनकार्ड भी नहीं है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने राशनकार्ड उपलब्ध कराने से हाथ खडे़ कर दिए हैं। घूमतूं परिवारों ने तत्काल राशन और भोजन की मांग की है। कहा है कि शीघ्र व्यवस्था न हुई तो उनके परिवारों में भूख से मौत हो सकती है। अर्जी देने वालों में केला, सुदेवी, पप्पू, रूबी, रानी, उर्मिला, महेश, अंजली, ममता आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमंतू परिवारों में टीबी का प्रकोप
बांदा। नरैनी क्षेत्र के खम्हौरा गांव में बसे घुमंतू परिवारों में कई महिला-पुरुष टीबी के शिकार हो गए हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। विद्याधाम समिति के राजा भइया ने बताया कि बीमारों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। आर्थिक तंगहाली के चलते ये अपने पास इलाज नहीं करा सकते। यहां के कई लोग टीबी से जूझ रहे हैं। लॉकडाउन में इनकी हालत और दयनीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed