{"_id":"58090b5b4f1c1b722b70344a","slug":"live-dozen-regional-wrestling-wrestler","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कुश्ती जीते दर्जन भर पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कुश्ती जीते दर्जन भर पहलवान
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल से सीनियर और जूनियर वर्ग में दर्जन भर से अधिक छात्र पहलवानों ने जीत हासिल की। अब ये प्रदेश स्तरीय कुश्ती में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को कृषक इंटर कालेज, भौंरी (चित्रकूट) में मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के जिला स्तर पर चुने गए छात्र पहलवानों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग (48 किलो तक) में अफसर खां (डीएवी, बांदा) विजयी हुए। फ्लाइंग वेट (44 किलो) में रविचंद्र (सीआईसी, कर्वी) ने बाजी मारी।
विज्ञापन
बेटेम वेट (56 किलो) में राजाराम (झलोखर, हमीरपुर) विजेता रहे। फैदर वेट (58 किलो) में कामता प्रसाद (सीआईसी, कर्वी), लाइट वेट (62 किलो) में आकाश वैभव (सीआईसी, कर्वी) और लाइट वेट (66 किलो) में जितेंद्र यादव (आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा) को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में पेपर वेट (45 किलो) में अरविंद कुमार (कृषक इंटर कालेज, भौंरी) और पेपर वेट (42 किलो) में सुनील कुमार (त्यागी इंटर कालेज, चित्रकूट), फ्लाइंग वेट (48 किलो) में अक्षय कुमार (सीआईसी, कर्वी), वेदर वेट (55 किलो) में दिलीप कुमार (जीआईसी, बांदा), फैदर वेट (60 किलो) में शिवम पटेल (सीआईसी, कर्वी) को विजय हासिल हुई। अब यह सभी छात्र पहलवान 24 से 27 अक्तूबर को आजमगढ़ में हो रही प्रदेश स्तरीय कुश्ती में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में पूर्व एमएलसी लवकुमार मिश्र और रिटायर्ड प्रधानाचार्य लल्लूराम सहित खेल टीचर शाहिद वली खां (खानकाह इंटर कालेज, बांदा), डा. टीपी पाठक व विनोद कुमार (कृषक इंटर कालेज, भौंरी), प्रताप नारायण श्रीवास्तव (सीआईसी, कर्वी), अमृतलाल (त्यागी इंटर कालेज, ऐंचवारा), आरएन पांडेय, त्रिभुवन प्रसाद (प्रधानाचार्य व संयोजक कृषक इंटर कालेज, भौंरी) शामिल रहे।
रहे।