फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Library opened in women's college

Banda News: महिला महाविद्यालय में खुला पुस्तकालय

Sat, 16 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Library opened in women's college
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य प्रोफेसर अशोक कुमार वर्मा ने सावित्री बाई फूले पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्यों व प्रवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं से असंभव व असफलता शब्द दिमाग से हटा देने की सलाह दी। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में श्री वर्मा ने शिक्षकों को कुशल कार्य क्षमता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सावित्री बाई फूले पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुुए उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के गुर बताएं । प्रोफेसर एके वर्मा के साथ उनकी पत्नी डा. मेनका वर्मा भी मौजूद थी। महिला महाविद्यालय प्राचार्य दीपाली गुप्ता, जेएन महाविद्यालय प्राचार्य केएस कुशवाहा, राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी प्राचार्य डा. विनोद कुमार समेत प्रवक्ताओं ने डा. वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बाद में अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन से असंभव व असफलता दो शब्द हटा दिजिए। प्रयागराज से आए डाॅ. पंकज सिंह ने कालेज से अपने लगाव की बात कही। इस मौके पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed