{"_id":"57ee9f8a4f1c1b9074575ec1","slug":"libation-to-the-ancestors-to-depart","type":"story","status":"publish","title_hn":"तर्पण कर पितरों को किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तर्पण कर पितरों को किया विदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
नवाब टैंक में पितृ विसर्जन पर तर्पण करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘नघावम इति रूपेण त्वमेव जनादन:’ तं दृष्टवा पुंडीरकाक्षाय मुच्चियते च ऋण त्रयाप्’ मंत्रों के साथ शुक्रवार को पितृ पक्ष के अंतिम दिन नदी-तालाबों में जल तर्पण किया गया। गरीबों, कौओं, कुत्तों व गाय को भोजन कराकर पितरों को तृप्त किया।
विज्ञापन
जल, तिल व भोजन से तृप्त होकर पुरखे बुधवार को विदा हो गए। नवाब टैंक समेत शहर व ग्रामीण इलाकों के तालाबों व नदियों में पितृ विसर्जन करने वालों की खासी भीड़ रही। तड़के से तिल, जवा व जल से तर्पण और पिंडदान किया गया। कुशा-पैंती से पुरखों का विसर्जन किया। सुपारी, तिल दूब का दान किया।। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पितृ विसर्जन कराया।
विज्ञापन