फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Letter to the government against XEN on substandard construction

घटिया निर्माण पर एक्सईएन के खिलाफ शासन को पत्र

Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Letter to the government against XEN on substandard construction
Letter to the government against XEN on substandard construction - फोटो : BANDA
बांदा। बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुंदेलखंड विकास निधि से कराए जा रहे निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर डीएम अनुराग पटेल ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने कई निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। तिंदवारी क्षेत्र में गोधनी-बिलबई गांवों के संपर्क मार्ग और धौंसड़ गांव के संपर्क मार्ग को देखा। पीडब्ल्यूडी खंड-दो इनकी मरम्मत करा रहा है। काम तो ठीक मिला, पर सड़क समतल नहीं थी। न ही पटरी थी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि मनरेगा से सड़क पटरी बनाई जाए। डीएम ने बबेरू कोतवाली में निर्माणाधीन बैरक व विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुंदेलखंड विकास निधि से चल रहे निर्माण में घटिया सामग्री देखकर डीएम नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने खटान पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मजदूर बढ़ाकर 15 दिन में काम पूरा कराएं।

एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए कि यहां समय-समय पर निरीक्षण करें। डीएम ने किटहाई गांव में बन रहे वाटर प्लांट का भी निरीक्षण किया। एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, परियोजना निदेशक हुबलाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed