फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leaving the student's fiance died in mysterious circumstances

मंगेतर को छोड़ने आए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 29 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Leaving the student's fiance died in mysterious circumstances
अपनी मंगेतर को मेडिकल कालेज छोड़ने आए बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अप्रैल में शादी होनी थी। उधर, मेडिकल कालेज में तैनात नर्स मंगेतर की भी सदमे में तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के घुपसी (तेरका) गांव निवासी राहुल (20) पुत्र मनोहरलाल भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसका विवाह गुरसराय (झांसी) निवासी आरती यादव के साथ तय हो गया था। 28 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। आरती बांदा मेडिकल कालेज में संविदा पर नर्स है।
विज्ञापन


शहर के चुंगी चौकी के पास किराए के कमरे में रहती है। कई दिन पूर्व वह अपने घर चली गई थी। रविवार को राहुल और आरती दोनों बांदा आए। आरती के कमरे में तड़के लगभग 4 बजे राहुल ने पानी मांगा। आरती ने उसे पानी दिया। पानी पीते ही राहुल की हालत बिगड़ गई। आरती और पड़ोसी उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत होते ही सदमे में आरती की हालत भी बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, सूत्रों से पता चला है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed