फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leave of police personnel will be approved on mobile

पुलिस कर्मियों की छुट्टी मोबाइल पर मंजूर होगी

Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leave of police personnel will be approved on mobile
Leave of police personnel will be approved on mobile - फोटो : BANDA
बांदा। पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए कागजी घोड़े या फिर भागदौड़ करने से निजात मिलेगी। अपने मोबाइल फोन से छुट्टी की अर्जी भेजेंगे और मोबाइल पर ही मंजूरी का मैसेज मिल जाएगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लागू की है। मंगलवार को उन्होंने सैनिक सेल का निरीक्षण किया। कहा कि छुट्टी आदि के तनाव से मुक्त रहकर ही पुलिस कर्मी बेहतर ड्यूटी कर सकेंगे। उनकी समस्याएं अब पुलिस कार्यालय में लंबित नहीं रहेंगी। न ही उन्हें विभिन्न पटल/अनुभागों में जाकर पैरवी करनी होगी।
विज्ञापन

सैनिक सेल में नियुक्त अधिकारी और स्टाफ की जिम्मेदारी होगी कि वह निराकरण करके अवगत भी कराएंगे। अधिकारियों के जरिए पुलिस कर्मियों की समस्याओं का जायजा भी लिया जाएगा। रजिस्टर हर सैनिक सम्मेलन में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने स्मार्ट-ई पुलिस व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अब अपने मोबाइल में एप्लीकेशन के जरिए छुट्टी मंजूर करा सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करके सभी का डाटा फीड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed