फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Last day 17 filed nomination papers

अंतिम दिन 17 ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Thu, 18 Apr 2019 10:48 PM IST
banda Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Last day 17 filed nomination papers
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान - फोटो : अमर उजाला
10 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।  सपा-बसपा गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता ने भी आज दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकती है। मतदान छह मई को होगा।
विज्ञापन




भाजपा के आरके सिंह पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता और कांग्रेस के बाल कुमार पटेल पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अंतिम दिन शहर के जरैली कोठी निवासी छोटे लाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), सिविल लाइन निवासी भूपेंद्र शुक्ल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, रुकमा बुजुर्ग निवासी मीरा देवी पुत्री रामबहोरी ने स्वतंत्र जनता राज पार्टी से नामांकन कराया।
विज्ञापन



झांसी जिले के कैरोखर के निवासी रोहित कुमार द्विवेदी ने बुंदेलखंड कांग्रेस पार्टी व कृष्ण कुमार दीक्षित (खुरहंड) ने नैतिक पार्टी से पर्चा भरा। इसके अलावा दोबारा पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार उर्फ जीतू (कटरा), अंबेडकर समाज पार्टी के सिराज राहत खां (बसंतकुंज, दिल्ली) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके अलावा विजय प्रकाश  (खोही अंश कर्वी), छेदी लाल (मोहकमगढ़, सतना), चंद्रशेखर अवस्थी (महुटा बांदा), सुनीता देवी पत्नी शिवनरेश (पनाहुर बांदा), राम प्रताप(गायत्री नगर बबेरू), सुरेंद्र कुमार (मटियारा, चित्रकूट), चंद्रशेखर तिवारी (गूलरनाका, बांदा), अमित सिंह (बबेरू) व रामशरन (तकुली, बांदा) ने भी अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed