फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lamps of blessing lit on the Prime Minister's birthday.

Banda News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जले आशीर्वाद के दीये

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lamps of blessing lit on the Prime Minister's birthday.
फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा एवं संकल्प अभियान के दूसरे दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नरैनी में अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष संतोष शिवहरे के संयोजन में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। चेयरमैन प्रतिनिधि हरीशचंद्र सोनाकर, कमलाकांत द्विवेदी, राजेश चौरसिया व अरुण सोनी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कालिंजर दुर्ग परिसर में विधायक ओममणी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीये जलाए। ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, बीडीओ धनराज कोटार्य, राकेश मिश्रा, वीरेंद्र त्रिवेदी, कुलदीप त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी, संगीता निषाद, नीलांशु त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू सीएचसी में रक्तदान शिविर में मंडल अध्यक्ष सौरभ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, दिनेश निषाद और रविंद्र सिंह ने रक्तदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, चेयरमैन डॉ. विवेकानंद गुप्ता, अजय सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, बच्चा सिंह, ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पैलानी तहसील के बसुधरी गांव में महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर के महंत भरत दास, चित्रकूट के महंत जानी दास, इंद्रजीत सिंह, संजय सिंह चंदेल, प्रधान मोतीलाल निषाद, राजू, सभाजीत सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

तिंदवारी में कुरसेजा धाम आश्रम, विकासखंड परिसर, अमृत सरोवर, पंचायत भवन और गोशाला में दीप जलाए गए। महंत परमेश्वर दास त्यागी ने दीपदान कराया। बीडीओ सुभाष चंद्र, सहायक समाज कल्याण अधिकारी आलोक कुशवाह, ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार पाल, ग्राम प्रशासक रामश्री सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 19- नरैनी के हनुमान मंदिर में दीपा जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed