{"_id":"6172fce9b95b022bc81d075c","slug":"lakhs-stolen-from-the-house-of-a-female-grocer-banda-news-knp659791080","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किराना व्यवसायी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला किराना व्यवसायी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
बांदा। दिनदहाड़े चोरों ने महिला किराना व्यवसायी के घर से नकदी और जेवर पार कर दिए। महिला व्यापारी ने पुलिस को बताया कि चोर 50 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए। अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सपना पत्नी रामबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह स़ड़क किनारे किराना दुकान किए है। शुक्रवार को दोपहर दीवार फांदकर चोर घर के अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।
वह और दोनों बेटियां दुकान में थीं। शाम को बेटी खुशी व प्रियंका घर पहुंची तो सामान बिखरा देखा। अलमारी के ताले टूटे थे। तभी घटना की जानकारी हुई। कोतवाली इंसपेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई। चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।