फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lakhs of devotees will gather in Bharatkup on Makar Sankranti

Banda News: मकर संक्रांति पर भरतकूप में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees will gather in Bharatkup on Makar Sankranti
चित्रकूट। जिले के भरतकूप तीर्थ स्थान पर हर साल की तरह इस बार भी पांच दिवसीय मेला की शुरुआत 14 जनवरी मकर संक्राति पर्व से शुरू हो गया। मेला क्षेत्र में दुकानें सजने के साथ झूले भी लग गए हैं। इस मेले में दो लाख से अधिक ग्रामीण जुटते हैं।
विज्ञापन

भरतकूप तीर्थ स्थान की मान्यता है कि जिस स्थान पर भगवान श्रीभरत ने कूप में विभिन्न पवित्र नदियों में जल डाला था। उस स्थान पर (कूप) हर साल मकरसंक्राति पर्व में मेला लगता है। जिसकी शुरूआत होने से पहले मेला में दुकानें सज गई है।
विज्ञापन

यह मेला 14 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक चलेगा। जिसमें चित्रकूट, बांदा व सतना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मेला के एक दिन पहले डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरूण कुमार ने जिला पंचायत के एमए सुधीर कुमार के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेला स्थल की सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व सुविधा के लिए जिला पंचायत ने काउंटर भी लगाए हैं। उधर, मेला स्थल पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें सड़कों के किनारे बनी अस्थायी कुछ दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। इसे लेकर दुकानदारों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed