{"_id":"5b7866da42c792464109cbee","slug":"lack-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर न हो बिजली-पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर न हो बिजली-पानी की कमी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक संबोधित करते मौलाना अकील मियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदुज्जुहा (बकरीद) के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम डीपी गिरि ने नगर पालिका और जल संस्थान को निर्देश दिए कि त्योहार में बिजली-पानी की आपूर्ति में कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने इलाकों में भ्रमण कर त्योहार की तैयारियां और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भी हमेशा की तरह सांप्रदायिक सौहार्द और मिलजुल कर मनाएं।
विज्ञापन
डीएम ने ईओ नगर पालिका संतोष कुमार मिश्रा से कहा कि ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई कराएं। शहर में त्योहारों के मौके पर सुअरों का विचरण नहीं होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने कहा कि बकरीद सहित अन्य त्योहारों पर पूरे जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी। थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
अराजकतत्वों या किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ रियायत नहीं होगी। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। शहर काजी मौलाना अकील मियां ने कहा कि कुर्बानी के स्थलों पर सफाई की खास व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपनी विरासत बरकरार रखेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि त्योहारों पर नगर पालिका अपना काम बखूबी अंजाम देगी। नगर पालिका सदस्य प्रतिनिधि वाजिद अली ने बिजली और पानी की मौजूदा अव्यवस्था की ओर अफसरों का ध्यान दिलाया।
विज्ञापन
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद, अपर एसपी भरतलाल पाल, सभी एसडीएम, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, आबिद मियां, आरिफ मियां, शोएब रिजवी, योग गुरु प्रकाश साहू, शोभाराम कश्यप, मायाराम सहित व्यापार मंडल व अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।