फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer crushed to death after falling from tractor-trolley

Banda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरे मजदूर की कुचलकर मौत

Sun, 09 Apr 2023 05:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death after falling from tractor-trolley
गिरवां थाना क्षेत्र के पड़ुई गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ट्रैक्टर-ट्राॅली से लकड़ी लेने जा रहा मजदूर ट्राॅली से नीचे गिर गया। ट्राॅली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी महेश (20) गांव के करीब पांच मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से रविवार को सुबह लकड़ी लाने बड़ोखर बुजुर्ग गांव जा रहे थे। पड़ुई गांव के पास वह ट्राॅली से उछलकर नीचे आ गिरा। इस बीच ट्राॅली का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। साथी मजदूरों ने देखा तो ट्रैक्टर रुकवाकर घायल को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कालीचरण ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। घर में मां बिस्मा है। महेश अविवाहित था। घटना के संबंध में गिरवां थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed