{"_id":"65638a2a181474b60207191a","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-under-the-influence-of-alcohol-banda-news-c-212-1-sknp1006-4789-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब के नशे में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब के नशे में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जसपुरा। शराब के नशे में मजदूर ने अपने खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी मां खेत पहुंची तो शव को फंदे से लटका देखा तब परिजनों को जानकारी हो सकी।
जसपुरा थाना क्षेत्र के घियन डेरा अमारा गांव निवासी धमेंद्र निषाद (25) ने शनिवार की देर शाम अपने खेत में आम के पेड़ से गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद खेत में गोबर डालने पहुंची मां लीलावती ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई।
बड़े भाई संतराम ने बताया कि चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। सूरत में रहकर मजदूरी करता था। दीपावली पर्व में वह घर आया था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने फंदा लगाया है। वह अविवाहित था। पिता श्यामलाल खेती करते हैं। थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।