फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Labor unrest in the Nagar Panchayat Bisenda

बिसंडा में नगर पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल

Tue, 23 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Labor unrest in the Nagar Panchayat Bisenda

बांदा। बिसंडा कस्बे में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।

विज्ञापन
यहां की नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारी रविवार से हड़ताल पर चले गए।

कर्मचारियों ने मुख्यालय स्थित अशोक लाट पर धरना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पर सफाई कर्मियों ने कई आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई मजदूर संघ के बैनर तले हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से 15 फरवरी को मंडलायुक्त और डीएम आदि को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था।

इसमेें नगर पंचायत बिसंडा के कई कर्मचारियों का निलंबन निरस्त करने और अध्यक्ष पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की थी। सफाई मजदूर संघ प्रांतीय सचिव अनिल भारतीय ने कहा कि ये मांगें पूरी नहीं की गईं। इस कारण कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।

कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति संविदा सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। पंचायत कर्मी दिनेश सिंह का वेतन जुलाई 2013 से रोक रखा गया है। ज्ञापन में 15 मामले शामिल हैं। सफाई न होने से पहले ही दिन बिसंडा नगर में गंदगी के अंबार लगने लगे हैं।

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष शांती साहू ने सफाई कर्मियों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी नेतागिरी पर आमादा है।

इस बारे में वह शासन और मंडलायुक्त को पहले ही अवगत करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed