फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kshatriya woman became DDC with SC certificate

एससी प्रमाणपत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya woman became DDC with SC certificate
बांदा। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-14 का मुद्दा न्यायालय पहुंच गया है। ऑनलाइन दायर याचिका में विजयी उम्मीदवार पर महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने के आरोप हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित थी, जबकि विजयी महिला क्षत्रिय है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश ने अगली तिथि 25 जून तिथि नियत की है।
विज्ञापन

वाद दायर करने वाले राजाभइया वर्मा के अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर ने बताया कि वार्ड-14 से डीडीसी पद पर विजयी उम्मीदवार के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के लिए ऑनलाइन याचिका दायर की थी। जिला जज ने इसकी सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि याचिका में कहा है कि बीला दक्षिण (महोबा) निवासी प्रताप सिंह की पुत्री रेखा देवी के स्कूली अभिलेख में जाति क्षत्रिय दर्शाई गई है। महोखर (बांदा) गांव के दिलीप सिंह की वह पत्नी हैं। सामान्य जाति क्षत्रिय होने के बाद भी रेखा देवी ने तथ्य छिपाकर स्वयं को अनुसूचित जाति (बेड़िया) दर्शाकर चुनाव लड़ा है, जबकि जाति का निर्धारण पिता/पति की जाति से होता है। निर्वाचन में तथ्य छिपाने का यह गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक चुनाव याचिका (संख्या-2, सन 10) में 31 जनवरी 2012 को न्यायालय प्रथम जज ने अनुसूचित जाति का जारी प्रमाण पत्र गलत माना था।

वह अपने को अनुसूचित जाति का होना सिद्ध नहीं कर सकी थीं। अधिवक्ता ने कहा कि गलत प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ना गंभीर श्रेणी की अनियमितता है। उन्होंने इस प्रकरण पर न्यायालय से न्याय की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed