फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Krishna's birthday kids talent show

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Krishna's birthday kids talent show
जन्मोत्सव मंच पर सामूहिक नृत्य पेश करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नटराज संगीत महाविद्यालय द्वारा छोटी बाजार में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कृष्ण भक्ति से सराबोर गीतों की धूम रही। गुरुवार को सुबह चित्रकला प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। भजन प्रतियोगिता में कृष्ण भक्ति गीतों की धूम रही। इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के 40 प्रतिभागी शामिल रहे।

विज्ञापन


जूनियर गायन में निश्चल श्रीवास्तव प्रथम, अर्षित पालीवाल द्वितीय, ऋतिका अवस्थी आरोही पाठक ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में आकांक्षा मिश्रा, रामलाल, प्रवीण कुमार व प्रणिता गुप्ता अव्वल रहीं। श्रीकृष्ण रूप श्रंगार प्रतियोगिता में वैष्णवी गुप्ता, आयुषी सिंह, स्वर्णिम सिंह, अत्रिका त्रिपाठी, कालीकांत, स्वास्तिक, अथर्व, सक्षम, फलसिता, अंशिक, विराट पुरस्कृत हुए। नृत्य प्रतियोगिता में दिव्यांशी गुप्ता, आकांक्षा दीक्षित, ज्योति सोनी, रिया गुप्ता, रेनू तिवारी,वैष्णवी गुप्ता व एलीसा सागर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में अग्रिमा शिवहरे, कृति परी, महक, आयुषी, प्रशस्ति त्रिपाठी, तुषा, हर्षिता सोनी, सृष्टि, कशिश लखेरा, लक्षिता आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रबंधक धनंजय सिंह व प्रभा गुप्ता ने आभार जताया। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता अनशनकारी व विभाग संयोजक योगेश सिन्हा ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed