{"_id":"575866d34f1c1b41359c549b","slug":"kms-had-deserted-stall-portfolios-in-the-council-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर सफाई कर्मियों ने मांगी प्रोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर सफाई कर्मियों ने मांगी प्रोन्नति
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पंचायत सचिव व अन्य पदों पर योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग की।
बुधवार को संघ जिलाध्यक्ष राज सिंह व महामंत्री सुनील कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई कर्मी विकास भवन में इकट्ठा हुए।
धरने में पदाधिकारियों ने निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रोन्नत की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा कई बार शासन से वार्ता करने के बावजूद तवज्जो नहीं दी गई। धरने के बाद प्रदर्शन व नारे लगाते हुए सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट आए।
मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार (न्यायिक) गिरिवर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत अधिकारी पर प्रोन्नति व भर्ती में 20 फीसदी कोटा निर्धारित करने, 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायत सहायक व कंप्यूटर सहायक आपरेटर पद पर हो रही भर्ती में योग्य सफाई कर्मियों की नियुक्ति, वेतन भुगतान में पे-रोल व्यवस्था समाप्त करने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान पे-ग्रेड की मांग शामिल है।