{"_id":"60f075aa8ebc3e9cda786e89","slug":"kishore-drowned-in-yamuna-and-old-woman-drowned-in-canal-banda-news-knp64041126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर यमुना में और वृद्धा नहर में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर यमुना में और वृद्धा नहर में डूबी
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/नरैनी। मामा के घर आया भांजा यमुना नदी में डूब गया। मध्य प्रदेश के उमरी (कानावर) गांव निवासी अमित सिंह (11) चार दिन पहले अपनी मौसी के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती मामा पप्पू को देखने के लिए लसड़ा (पैलानी) गांव ननिहाल आया था।
बृहस्पतिवार को मामा के पुत्र शंकर व मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ यमुना नदी नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव निवासी पुनिया (70) बृहस्पतिवार की दोपहर नहर में नहाने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नहर घाट पर वृद्धा की बाल्टी मिलने पर डूबने की आशंका जताई। बेटे जागेश्वर व पूर्व प्रधान तौफीक ने बताया कि गोताखोरों की मदद ली जा रही है। कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। देर शाम तक उसे नहीं ढूंढा जा सका।