फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kisan Inter College Nauhai winner in volleyball competition

Banda News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज नौहाई विजेता

Thu, 22 Aug 2024 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kisan Inter College Nauhai winner in volleyball competition
अतर्रा। क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बांदा रोड स्थित तथागत इंटर कॉलेज मैदान परिसर में आयोजित हुई। मेजबानी ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज नौहाई, जवाहरलाल इंटर कॉलेज गिरवा, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा, राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने सीनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज नौहाई को विजेता और तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज अतर्रा उप विजेता घोषित किया।

जूनियर बालक वर्ग में तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज अतर्रा विजेता और किसान इंटर कॉलेज नौहाई उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका में हिंदू इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक अवधेश प्रताप सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, श्रीनिवास गर्ग, वीरेंद्र रावत, संतोष सिंह, मनोज कुमार, आदि रहे। संयोजक ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed