{"_id":"6aa58841ad7e51a0700cde86","slug":"power-outage-for-over-12-hours-in-jaspura-banda-news-c-212-1-mah1012-151990-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जसपुरा में 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जसपुरा में 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती
Sat, 12 Sep 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
पैलानी। जसपुरा कस्बे में महीनेभर से बिजली व्यवस्था बदहाल है। कानाखेड़ा-चंदवारा बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 24 घंटे में 12 घंटे से अधिक कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
शनिवार को सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने तहसीलदार महेंद्र गुप्ता को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि शाम होते ही गांवों की बिजली गुल हो जाती है। उमस और गर्मी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। रात में बिजली न होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित है।
बरसात में सांप और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी रहता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते। उन्होंने चेतावनी दी है कि व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन किया जाएगा। जयविजय सिंह, अभिषेक सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, मुलायम सिंह आदि शिकायत के समय मौजूद रहे। (संवाद)