Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kisaan ne fanshi lagayee

मवेशी फसल चर गए, किसान फांसी पर झूला

Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
kisaan ne fanshi lagayee
बांदा। मूंग की फसल अन्ना मवेशियों द्वारा सफाचट कर जाने से क्षुब्ध किसान ने शुक्रवार की सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मृतक किसान पर लगभग एक लाख रुपये बैंक कर्ज बता रहे हैं। उधर, एक अन्य घटना में पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में ललक सिंह (52) परिवार से अलग पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहकर खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को सुबह खेत से घर आया और कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो शव सीलिंग हुक में फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्च्युरी में रखवा दिया। इस बाबत मृतक के भतीजे लवलेश ने बताया कि ललक सिंह के नाम आठ बीघा जमीन है। उसने खेत में मूंग की फसल बोई है। शुक्रवार की सुबह वह खेत गया तो काफी तादाद में फसल सफाचट और चौपट मिली। फसल अन्ना पशु चर गए थे।
विज्ञापन

बताया कि वापस घर आया और पत्नी को घी पकाने के लिए भेज दिया। तभी मौका पाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक पर करीब एक लाख रुपये बैंक का कर्ज बताया है। यह भी बताया कि कई साल से मौसम के कारण फसल भी साथ नहीं दे रही है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। उधर, अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। लेखपाल से जांच कराकर नियमानुसार मदद दी जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में प्रवासी मजदूर रामसहाय (42) ने बृहस्पतिवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन कल्लू ने बताया कि पति-पत्नी दोनों दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। डेढ़ माह पहले दोनों गांव आए थे। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो जाने के बाद रामसहाय ने फांसी लगा ली। मृतक के दो बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में जख्मी बालिका ने दम तोड़ा
बांदा। एक माह पूर्व मारपीट में जख्मी बालिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव में 18 मई को किराने की दुकान में विवाद पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की थी। चारपाई में लेटी उसकी दो वर्षीय बालिका साधना को भी मारपीट के दौरान चोट आ गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बालिका के पिता राजू निषाद ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed