फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kidnapped teenager freed

अपहृत किशोर को सकुशल कराया मुक्त

Wed, 28 Jul 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
kidnapped teenager freed
kidnapped teenager freed - फोटो : BANDA
बांदा/ओरन। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके चंगुल से 15 वर्षीय किशोर को सकुशल छुड़ाने का दावा किया। अपहर्ताओं के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। घटना के खुलासे में पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया था। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों अपहर्ताओं को पकड़ा जा सका। मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म सहित कई गंभीर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बुधवार को मीडिया के समक्ष अपहरणकर्ताओं को पेश किया। उनके चंगुल से मुक्त कराए गए अपहृत 15 वर्षीय राघवेंद्र कुशवाहा (रानीपुर, कमासिन) को भी सामने लाया गया। हालांकि पुलिस ने मीडिया कर्मियों को अपहरणकर्ताओं और अपहृत किशोर से बातचीत नहीं करने दिया। फोटो सेशन के बाद तुरंत पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। घटना के खुला
विज्ञापन

से के बारे में अपर एसपी ने बताया कि अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा की तलाश में पुलिस बंथरी गांव पहुंची। यहां उग्रसेन त्रिपाठी के बगीचे के पास छिपे रानीपुर (कमासिन) गांव निवासी वीरेंद्र सिंह और संतू सविता उर्फ सत्यकिशोर ने पुलिस पर तमंचों से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 315 बोर तमंचा और चार-चार कारतूस बरामद हुए। उनके चंगुल से अपहृत राघवेंद्र को सकुशल छुड़ा लिया। दोनों अपहर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध कमासिन थाने में कई केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कमासिन थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। गौरतलब है कि सोमवार (26 जुलाई) को तड़के करीब ढाई बजे गांव के ही वीरेंद्र सिंह व संतू ने राजकुमार कुशवाहा के घर में धावा बोला था। उसके पुत्र राघवेंद्र को जबरन उठा ले गए थे। वीरेंद्र और राजकुमार के बीच जमीन को लेकर रंजिश
चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed