फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken teens drown in the river, death, one missing

केन नदी में किशोर डूबा, मौत, एक लापता

Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ken teens drown in the river, death, one missing
केन नदी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। केन नदी में नहा रहे तीन किशोर उम्र दोस्त एक साथ पानी में डूब गए। इंटेकवेल पर तैनात जल संस्थान कर्मी ने एक को बचा लिया। दो गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को ढूंढ निकाला। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी असगर का पुत्र अली, छावनी के शहजाद का पुत्र और दौलतराम का पुत्र हर्ष रविवार को सुबह केन नदी नहाने गए थे। तीनों की उम्र लगभग 15-15 वर्ष है। जल संस्थान इंटेकवेल के पास नहाते समय अली डूबने लगा। उसे बचाने में मेराज और हर्ष भी डूब गए। तीनों को डूबता देख इंटेकवेल में तैनात जल संस्थान कर्मी देवीदयाल ने उनके पास रस्सी फेंकी। हर्ष ने रस्सी पकड़ ली और उसके सहारे किनारे आ गया लेकिन अली और मेराज पानी में समा गए।
विज्ञापन


लगभग आधा घंटा बाद पुलिस और गोताखोर आए और दोनों बच्चों की पानी में तलाश शुरू कर दी। तहसीलदार सुनील कुमार पटेल व प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह भी आ गए। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी शेरे आलम व कालवन गंज चौकी प्रभारी केके यादव भी मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड कर्मियों और मल्लाहों ने भी जाल डालकर डूबे किशोरों को तलाशना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कांटे से अली को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। तीसरे किशोर मेराज की खोजबीन देर शाम तक चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed