{"_id":"83ac8d31d7a353c4c7a3ad11387be7ce","slug":"ken-betwa-alliance-against-the-project-signed-banner-send-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना के विरोध में पीएम को भेजेंगे हस्ताक्षरयुक्त बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना के विरोध में पीएम को भेजेंगे हस्ताक्षरयुक्त बैनर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना के विरोध में स्वयंसेवी संगठनों की अगुवाई में प्रभावित होने वाले किसानों आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामूहिक हस्ताक्षरों वाला बैनर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साथ ही 27 दिसंबर को हिनौता (पन्ना) गांव में प्रस्तावित दूसरी जनसुनवाई में भी एक बार फिर योजना के लाभ और हानि गिनाए जाने की तैयारी की जा रही है। छतरपुर के सिलौन गांव में 23 दिसंबर को हुई जन सुनवाई के बाद परियोजना से प्रभावित हो रहे गांवों में इसके विरोध में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
गंगऊ गांव के किसान बाला प्रसाद यादव ने कहा कि 3.16 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। स्वयंसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष सागर दीक्षित ने कहा कि परियोजना से प्रस्तावित बांध के डूब क्षेत्र में आबाद 10 गांवों के करीब 8500 किसान विस्थापित हो रहे हैं। इनमें 80 फीसदी आदिवासी हैं। यह इलाका पन्ना टाइगर वन क्षेत्र में है।
विज्ञापन