फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Katrina, accused of forcibly changing gender and making her a eunuch, arrested

Banda News: जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाने की आरोपी कैटरीना गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Katrina, accused of forcibly changing gender and making her a eunuch, arrested
 किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना। - फोटो : संवाद
बांदा (अतर्रा)। जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाए जाने के बहुचर्चित मामले के आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना को अतर्रा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का अतर्रा सीएचसी में मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट के परसौंजा गांव निवासी शांति देवी ने कोतवाली अतर्रा में तहरीर देकर बताया था कि उसके पुत्र शिवाकांत को 25 अप्रैल 2024 में किन्नर कैटरीना ने अगवा कर लिया था। यातना देकर लिंग परिवर्तन करा दिया था।
विज्ञापन

शिवाकांत अब खुशबू के नाम से जाना जाता है। उधर, अतर्रा के ओरन रोड निवासी रूपा देवी ने तहरीर दी थी कि 15 नवंबर को रेलवे फाटक के पास से किन्नर कैटरीना ने उसके पुत्र शिवम अगवा कर चार दिन तक बंधक बनाकर पीटा था। शिवम किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई थी। परिजनों ने किन्नर कैटरीना के खिलाफ अपहरण कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों ही मामलाें में मंगलवार को अतर्रा कोतवाली पुलिस ने किन्नर कैटरीना को उसके घर के पास बिसंडा रोड से गिरफ्तार किया है।

विवेचक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शिवाकांत उर्फ खुशबू की मेडिकल बोर्ड से कराई गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर लिंग परिवर्तन का साक्ष्य मिला है। कैटरीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed