{"_id":"a680cd480ad2667eb9b120ffbf2dd377","slug":"kasturba-gandhi-s-five-and-sick-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी की पांच और छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी की पांच और छात्राएं बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ोखर खुर्द
विज्ञापन
में तीसरे दिन पांच और छात्राएं बीमार हो गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
टीम ने जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, सोमवार को भर्ती
पांच छात्राओं का अभी जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
महोखर गांव स्थित आवासीय विद्यालय में सबसे अधिक सातवीं कक्षा की छात्राएं बुखार की चपेट में हैं। आठवीं कक्षा की एक छात्रा बुखार से पीड़ित है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जौरही की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सातवीं कक्षा की छात्रा नासू (12) पुत्री रामकिशोर, कुसुमकली (15) पुत्री राम प्रताप वर्मा, सीमा (12) पुत्र श्रीराम और राजकुमारी (12) समेत आठवीं की छात्रा रीना (14) पुत्री राजेंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्डेन सुमन निगम व केयर टेकर अस्पताल में मौजूद रहीं।
उधर, सोमवार को बुखार और बेहोशी व चक्कर आने पर भर्ती कराई गई सातवीं कक्षा की छात्रा रोशनी, मोहिनी, प्रियांशी, श्वेता व चांदनी का तीसरे दिन जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी छात्राओं को अलग वार्ड में रखा गया है। छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलने पर अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए।