फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kanyadaan ke satwedin pita ne fanshi lagayee

कन्यादान के सातवें दिन पिता फांसी पर झूला

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
kanyadaan ke satwedin pita ne fanshi lagayee
बांदा। बेटी का कन्यादान करने के सातवें दिन किसान पिता फांसी पर झूल गया। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद आर्थिक तंगहाली से परेशान था। शादी के लिए खेत गिरवी रख दिया था। बैंक और साहूकारों का लगभग तीन लाख रुपये कर्ज भी बताया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी राजकुमार (50) पुत्र भीखम सिंह ने शुक्रवार को सुबह खपरैलदार कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बेटी भारती ने शव लटका देखा और घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शव नीचे उतारा। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को राजकुमार ने बड़ी बेटी आरती की शादी की थी। कन्यादान की रस्म निभाई थी। ससुराल से आरती की पहली विदा कराने की घर में तैयारी चल रही थी। आर्थिक तंगी से परेशान राजकुमार फांसी पर झूल गया। उसके नाम चार बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी करके परिवार पाल रहा था। बेटी की शादी के लिए उसने दो बीघा खेत गिरवी रख दिया। उस पर प्राइवेट लोगों का करीब दो लाख रुपये और किसान क्रेडिट कार्ड का लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्ज है। आर्थिक तंगी और कर्ज से वह तनाव में था।
विज्ञापन

बाइक से गिरी वृद्धा की मौत
बांदा। निमंत्रण से घर लौट रही वृद्धा की बाइक से गिर जाने पर मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव की रजुलिया कुशवाहा (70) शुक्रवार को सुबह पुत्र अशोक के साथ बाइक पर अकोला पुरवा (बिसंडा) से घर लौट रही थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव के पास रजुलिया बाइक से गिर गई। पुत्र ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र अशोक ने बताया कि चक्कर आ जाने पर मां रजुलिया गिर गई थी। उसके तीन पुत्र हैं। पति खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिच्छू के डंक से बालक मरा
बांदा। बिच्छू के डंक से गंभीर नौ वर्षीय बालक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर निवासी रमजानी के पुत्र सलमान को घर में खेलते समय शुक्रवार को सुबह बिच्छू ने डंक मार दिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे बांदा जिला अस्पताल ले आए। यहां कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed