फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kanha was born in Mathura Nagariya... in the prison cell at 12 in the night

Banda News: कान्हा जन्म लियो मथुरा नगरिया में... रात 12 बजे जेल की कोठरिया में

Sun, 17 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanha was born in Mathura Nagariya... in the prison cell at 12 in the night
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि
बांदा। कान्हा जन्म लियो मथुरा नगरिया में... रात 12 बजे जेल की कोठरिया में। शनिवार की रात जन्माष्टमी पर रात 12 बजे देवालयों में माखनचोर का प्रतीकात्मक जन्म कराया गया। महिलाओं ने सोहर गाये। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्ष से मनाई गई। देवालयों के साथ ही घरों में भी पूजास्थल को बिजली की झालरों से सजाया गया। रात 12 बजे माखनचोर का प्रतीकात्मक जन्म कराया गया। पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराने के बाद झूले पर विराजमान किया गया। इसके बाद आरती उतारी गई। महिलाओं ने सोहर गाये। शहर के संकट मोचन मंदिर, करियानारे स्थित हनुमान मंदिर, महेश्वरी देवी, काली देवी मंदिर के साथ ही अतर्रा रोड स्थित महावीरन मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
बांदा। पुलिस लाइन समेत सभी थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार की रात मनाई गई। पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाल कलाकारों ने नृत्य, गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला जज देवेंद्र कुमार, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीआईजी राजेश एस. एसपी पलाश बंसल के अलावा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी मेविस टक, सीओ बबेरू सौरभ सिंह, सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश राजन, सीएफओ मतलूब हुसैन, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय आदि ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की का जयकारा गुंजायमान हो उठा।

कारागार में भी मनाई गई जन्माष्टमी
बांदा। जिला कारागार में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। 102 दो बंदियों ने उपवास रखा और बैरक में झांकी सजाई। रात 12 बजे बजे लड्डू गोपाल का जन्म हुआ तो भजन मंडली ने सोहर गीत गाए। जेल अधिकारियों सहित कर्मचारियों व उनके परिवार के लोग शामिल हुए। जन्माष्टमी पर जेल प्रशासन ने उपवास रखने वाले बंदियों को दूध, आलू, चीनी और फल दिए गए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली
बांदा। ग्रामीण इलाकों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों और घरों में झांकियां सजाई गईं। तिंदवारी संवाद
के अनुसार तेरही माफी के राधा कृष्ण मंदिर, तिंदवारी के श्री कृष्ण राधा मंदिर में विशेष तैयारियां की गईं। कस्बे में अमरश्री परिवार की ओर से 100 वर्षों से सजाई जा रही राधा कृष्ण की झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
बबेरू संवाद के अनुसार मढ़ीदाई और रामजानकी मंदिर समेत कस्बे में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कोतवाली परिसर में शबरी माता मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। कस्बे में यादव महासभा की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव, विधायक विशंभर सिंह यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

अतर्रा संवाद
के अनुसार सिद्धपीठ गौराबाबा धाम परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। महंत पुरुषोत्तमदास महाराज ने महाआरती की। कस्बे के ब्रह्म नगर निवासी श्रद्धा ने यशोदा तथा अपनी बेटी सीनू को श्रीकृष्ण का रूप सजाकर पैतृक गांव गुमाई स्थित राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में परिजनों ने डेढ़ वर्षीय आराध्या को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजाकर घर पर ही पूजा-अर्चना की।

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन-अर्चन करते डीआईजी, एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत-पुलि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article