फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kamaluddin President, Gaya Prasad General Secretary

Banda News: कमालुद्दीन अध्यक्ष, गया प्रसाद महासचिव

Thu, 29 May 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kamaluddin President, Gaya Prasad General Secretary
मतगणना के बाद जीत का प्रमाणपत्र दिखाते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
पैलानी। तहसील बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज कमालुद्दीन को मिला। उन्होंने विरोधी को 16 मतों से हराया। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

विवादों में रहे बार संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान व मतगणना कराई गई। सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देर शाम मतगणना के बाद एल्डर्स कमेटी ने अधिवक्ता कमालुद्दीन को विजेता घोषित किया। अध्यक्ष पद के लिए उन्हें 26 मत मिले, जबकि विरोधी चंद्रभान को 10 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर अधिवक्ता गयाप्रसाद निषाद ने 19 मत हासिल किए। प्रतिद्वंदी विष्णुदत्त को उन्होंने दो मतों से हराया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर रमेश को 24 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रवण कुमार को 12 मतों से हराया। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर 27 मत प्राप्त करने वाले राजू प्रसाद को विजेता घोषित किया गया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जमील खान को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
विवाद के चलते निरस्त हुए थे चुनाव
बार संघ के लिए पूर्व में 14 मई को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 15 मई को एल्डर्स कमेटी ने कमालुद्दीन को निर्विरोध विजेता घोषित करते हुए अध्यक्ष चुना, जिस पर विवाद की स्थिति बन गई। अधिवक्ता रामनरेश त्रिपाठी ने बार काउंसिल, इलाहाबाद में शिकायत दर्ज कराते हुए कमालुद्दीन को गुंडई व दबंगई के बल पर फर्जी तरीके से निर्विरोध चुने जाने के आरोप लगाए। शिकायत पर कानपुर से जांच कमेटी के सदस्य अकंज मिश्रा व इमरान मसूद ने प्रक्रिया को निरस्त करते हुए 26 मई को फिर से मतदान कराने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed