फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Festival gave impetus to trade, tourism and culture...turnover worth Rs 1 crore

Banda News: कालिंजर महोत्सव ने व्यापार, पर्यटन और संस्कृति को दी गति...एक करोड़ का कारोबार

Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar Festival gave impetus to trade, tourism and culture...turnover worth Rs 1 crore
फोटो - 12 कालिंजर महोत्सव में मंडलीय सरस मेला में लगीं दुकानें। फाइल फोटो
कालिंजर। संपन्न हुए कालिंजर महोत्सव ने स्थानीय व्यापारियों को लाखों का व्यापार दिया। इसने पर्यटन स्थल कालिंजर दुर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। व्यापक प्रचार-प्रसार से लाखों की भीड़ आकर्षित हुई। जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिली। तीन दिन तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे स्थानीय व्यवसायों को लगभग एक करोड़ की आमदनी हुई।
विज्ञापन




यह महोत्सव सिर्फ व्यापारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसने कालिंजर को महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में भी दुनिया के सामने लाने का काम किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारी सशक्तीकरण पर जोर और युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिए गए। महोत्सव में आयोजित सरस मंडली मेले से स्थानीय दुकानदारों की बिक्री लाखों रुपये बढ़ी। ग्राम प्रधान राजेंद्र श्रीवास और व्यापारी शीलू राज ने इसे व्यापारियों और आम जनता के लिए लाभदायक बताया। प्रधान दयाराम सोनकर ने कहा कि महोत्सव से पर्यटन का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ। समाजसेवी पंकज सुल्लेरे के अनुसार महोत्सव ने कालिंजर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
विज्ञापन


किले के आसपास लगे हस्तशिल्प, बुंदेली उत्पाद और खान-पान के स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदारों ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री कई गुना बढ़ी। विशेष रूप से बुंदेली मिठाइयों और हस्तनिर्मित वस्तुओं की मांग अधिक रही। स्थानीय व्यंजनों को भी पर्यटकों ने खूब पसंद किया। इस बार स्थानीय व्यापारियों की किस्मत चमकी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक किले और प्राचीन स्थलों का भ्रमण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यटकों के लिए विशेष टूर और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गईं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कालिंजर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिल रही है।

फोटो - 12 कालिंजर महोत्सव में मंडलीय सरस मेला में लगीं दुकानें। फाइल फोटो

फोटो - 12 कालिंजर महोत्सव में मंडलीय सरस मेला में लगीं दुकानें। फाइल फोटो

फोटो - 12 कालिंजर महोत्सव में मंडलीय सरस मेला में लगीं दुकानें। फाइल फोटो

फोटो - 12 कालिंजर महोत्सव में मंडलीय सरस मेला में लगीं दुकानें। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed