फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar came and became a Dimple Parvati

कालिंजर आकर डिंपल बनीं पार्वती’

Thu, 04 Apr 2019 11:06 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar came and became a Dimple Parvati
actor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दुर्दांत डाकुओं के इलाके में चंदेल राजाओं की जीवन शैली का रहस्य जानने के लिए फ्रांस के फिल्मकारों ने कालिंजर किले के नजदीक मध्य प्रदेश बार्डर पर हारिस जमां के अरलीमेन लॉजमेंट के कॉटेज में फिल्म की शूटिंग की। फ्रेंच कलाकारों के साथ भारतीय एक्टर डिंपल कपाड़िया, गौरव पांडेय व फिल्म अभिनेता अय्यूब खान की पत्नी निहारिका भसीन खान व तनूजा शामिल हैं। यहां डिफेंस सिस्टम ऑफ चंदेलॉज की शूटिंग हुई।
विज्ञापन



भारत में फिल्म शूटिंग की व्यवस्थाएं देख रहे बांदा इंटेक चेप्टर के हारिस जमां ने बताया कि यह कोई आम फिल्म नहीं बल्कि आरकोलोजिकल एजूकेशनल फिल्म है। हम चंदेलों की युद्धनीति, तरीके व जीवन शैली पर शोध अध्ययन कर उसे फिल्म का रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि अभी चंदेलों की बनवाई बारादरियां, मंदिर व अन्य स्थल तो मिल रहे हैं, लेकिन उनके महल नहीं मिल रहे हैं। इनको खोजना बड़ी चुनौती है। अभी तक फिल्म के दो शेड्यूल 17 फरवरी से 22 फरवरी व 14 मार्च से 18 मार्च तक पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले शेड्यूल में क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में साउथ एशियन एसेंट हिस्ट्री के चेयरमैन व ब्रिटिश म्यूजियम के सर्वेसर्वा डॉ. हेंस बेकर के आने की उम्मीद है। वे यहां पर चंदेल राजाओं के महलों के रहस्य का पता लगाएंगे। एक शेड्यूल कालिंजर के किले में और एक अजयगढ़ के किले में शूट हुआ है। इसके साथ ही खजुराहो, महोबा, कॉटेज व अन्य स्थानों में शूट किया गया है।


हारिस जमां कहते हैं कि इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया मां पार्वती का रोल निभा रही हैं। जबकि दूसरा रोल दिलीप कुमार के भाई की बहू व एक्टर अय्यूब खां की पत्नी निहारिका भसीन खान व गौरव पांडेय निभा रहे हैं। काजोल की मां अभिनेत्री तनूजा भी आईं थी। इसके साथ ही मुख्य भूमिकाओं में फ्रेंच कलाकार बाब हाकिन, एडमन वेल्स हैं। अभी और कलाकारों को लिए जाने की संभावना है। फिल्म के मुख्य डिजायनर जूलियस मैकवान हैं। फिल्म पांच सालों में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed