{"_id":"68fbb7d43af8f81644078e30","slug":"kalash-yatra-started-on-the-tunes-of-dj-devotees-showed-enthusiasm-banda-news-c-212-1-bnd1007-135069-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीजे की धुनों पर निकली कलश यात्रा, भक्तों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीजे की धुनों पर निकली कलश यात्रा, भक्तों ने दिखाया उत्साह
Fri, 24 Oct 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा में शामिल उत्साहित श्रद्धालु। संवाद
ओरन। बिसंडा कस्बे के रामलीला मैदान रोड स्थित एक सभागार में शुक्रवार को संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा के पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए। डीजे की धुनों पर बज रहे भजन व भक्ति गीतों पर भक्तों ने जमकर उत्साह दिखाया। कलशयात्रा के उपरांत कथाव्यास पंडित राजेश कुमार शुक्ला ने भागवत का महत्व और उससे मिलने वाले आध्यात्मिक लाभों को बताया। इस दौरान कथा परीक्षित संतोष गुप्ता, मालती गुप्ता, अंजनी कुमार, राजेंद्र गुप्ता, विनय, नरेशचंद्र, प्रकाशचंद्र, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवनरेश त्रिपाठी, संजय हवाई सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। (संवाद)
-- --
पापों से मुक्ति दिलाती है भागवत
अतर्रा। सीएचसी के सामने आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथाव्यास पंडित रामवियोग पांडेय ने भगवान के 24 अवतारों व भक्त गोकर्ण का प्रसंग सुनाया। कहा कि भागवत कथा मुक्ति पाने का सर्वोत्तम साधन है, जो जाने-अंजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाती है। भागवत स्वयं भगवान का स्वरूप है और इसे सुनना परम पुण्यदायक है। कथा के दौरान परीक्षित विश्वबंधु मिश्रा, दीपा मिश्रा, भुवनेश पांडेय, ओमप्रकाश शुक्ला, शिवदत्त त्रिपाठी, मनीष तिवारी, प्रमोद शुक्ला, देशबंधु रुपौलिहा, अखिलेश मिश्रा, गुड्डू, अभिनव शुक्ला, राजेंद्र पांडे, रुचि, प्रतिमा, सविता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। (संवाद)