फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Just 10 months after love marriage, the married woman committed suicide by hanging herself.

Banda News: प्रेमविवाह के 10 माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Dec 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Just 10 months after love marriage, the married woman committed suicide by hanging herself.
खप्टिहाकलां (बांदा)। प्रेम विवाह के 10 माह बाद विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी की खुदकुशी से आहत होकर पति ने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन एन वक्त पर परिजनों ने बचा लिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के करिंदा डेरा गांव में किरन (20) ने सोमवार को सुबह करीब सात बजे ससुराल में मकान में बनी अटारी की कड़ी में रस्सी का फंदा लगा लिया। घटना के समय पति हरिओम निषाद घर से बाहर गया था। लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। आहत पति ने भी रसोई में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उसे छोटे भाई सत्येंद्र ने बचा लिया।
विज्ञापन

मृतका की सास प्रेमवती ने बताया कि 10 महीने पूर्व पुत्र हरिओम ने खप्टिहाकलां व साड़ी गांव के बीच स्थित काली देवी मंदिर में किरन से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर अमर निषाद ने घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मनोज पांडे को दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नायब तहसीलदार व फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। चौकी इंचार्ज मनोज पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। हो सकता है कि पारिवारिक कलह में घटना हुई हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





16 माह में खत्म हुई छोटी सी लव स्टोरी
किरन के ससुर अमर सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। किरन का पति हरिओम निषाद गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके पुत्र और पड़ोस में रहने वाली किरन का करीब छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। उसने किस वजह से खुदकुशी की वह यह नहीं बता सका।


जिंदगी में हमेशा के लिए अंधेरा कर गई किरन
पत्नी की मौत से बदहवास पति हरिओम बार-बार चिल्ला रहा था, उसकी जिंदगी में हमेशा के लिए किरण अंधेरा कर गई है। जिसे वह अपनी जान से अधिक प्यार करता था, पता नहीं किस बात पर नाराज होकर उसे जिंदगी के सफर में अकेला छोड़ गई। हरि ओम के पिता बार-बार बेटे को संभाल रहे थे। उनका कहना है कि भगवान कहीं उनके बेटे न कुछ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed