{"_id":"6665d82469ca1031040ba091","slug":"jumper-of-33-kva-line-blown-lights-out-for-six-hours-banda-news-c-212-1-bnd1003-111632-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 33 केवीए लाइन का जंफर उड़ा, छह घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 33 केवीए लाइन का जंफर उड़ा, छह घंटे बत्ती गुल
Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने शहरवासियों की नाक में दम कर दिया है। शनिवार की रात पूरे शहर में 13 फाल्ट हुए। इसके अलावा तीन ट्रांसफार्मर जले। रात में बिजली कर्मियों ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। रविवार को दिन में फाल्ट तलाशने पहुंचे और लाइन चालू की। उधर, दिन में बाबूलाल चौराहा के पास 33 केवीए लाइन का जंफर उड़ जाने से करीब छह घंटे बिजली नहीं आई और छह मोहल्लों के लोग गर्मी में परेशान रहे।
पीलीकोठी, भूरागढ़ और तुलसीनगर विद्युत उप केंद्र में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर है। नवागंतुक मुख्य अभियंता के सख्त निर्देश के बावजूद इन केंद्रों में मामूली फाॅल्ट के नाम पर घंटों शटडाउन लिया जा रहा है। यह शहरवासियों के लिए भारी पड़ रहा है।
भीषण गर्मी में लोग न तो रात में सो पा रहे हैं और न ही दिन में आराम कर पा रहे हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसी समय बिजली विभाग रिवैंप योजना के तहत नए केबल और पोल लगाने का काम करा रहा है। ऐसे में पूरे दिन लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। पीलीकोठी के छोटी बाजार फीड़ से जुड़े उपभोक्ता पूरे दिन बिजली को तरस गए।
विज्ञापन
छाबी तालाब में नया केबल डालने के लिए सुबह नौ बजे शटडाउन लिया गया तो शाम पांच बजे लाइन चालू की गई। आठ घंटे लोग बिजली को तरस गए। वहीं चौक बाजार में एक फेस चला गया तो दोपहर में शटडाउन दे दिया गया, कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे। करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। छाबी तालाब, रामलीला रोड, सर्वोदय नगर नवाब टैंक में भी बिजली रात में आंख मिचौली करती रही।
चौक बाजार में 63केवीए ट्रांसफार्मर चढ़ाने के लिए पीलीकोठी से शटडाउन लिया गया तो दिन में यहां के कई मोहल्लों के लोग बिजली के लिए तरस गए। चिल्ला रोड स्थित 220 केवी में दस एमबीए ट्रांसफार्मर में काम होने की वजह से सुबह दस बजे शटडाउन लिया गया, इसके बाद शाम चार बजे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
छोटी बाजार फीडर में रात 11 बजे से शट डाउन लिया गया और कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे, दूसरे दिन रविवार को सुबह इसमें फाल्ट मिला। इसे बनाने में करीब दो घंटे लग गए। यहां शाम चार बजे बिजली आई। दिन में भी छाबी तालाब में नया केबल डालने की वजह से बिजली छह घंटे नहीं आई।
इस तरह शनिवार की रात तीनों उप केंद्रों में 13 जगह फाल्ट हुए और पूरा शहर बिजली कटौती से प्रभावित रहा। कालूकुआं, शुकुल कुआं, सर्वोदय नगर, खुटला, निम्नीपार, बन्योटा, महेश्वरी देवी की लाइट दिन में कई घंटे न आने से लोगों का कारोबार भी पटरी से उतरा रहा।
वर्जन-
-ज्यादा गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण केबल और ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहे हैं। इन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है। -प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय।