{"_id":"66ad463ea4556c423b089344","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-locked-house-report-filed-against-neighbour-banda-news-c-212-1-bnd1005-113937-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ताला बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी, पड़ोसी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ताला बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी, पड़ोसी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। ताला बंद मकान से चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दिए। दूसरी घटना में पड़ोसियों ने दीवार फोड़कर घर में रखा गृहस्थी का माल पार कर दिया। दोनों मामलों में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुरा मोहल्ला की रहने वाली रामजानकी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मायके कालिंजर गई थीं। 10 दिन बाद लौटी तो चोरी की जानकारी मिली। रामजानकी ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली में पड़ोसी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी कुंदन प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक वर्ष से पुत्री का इलाज मध्य प्रदेश के नौगांव में करा रहा है। इस बीच उनके पड़ोसी नीलम आदि ने उसके मकान की दीवार फोड़कर घर गृहस्थी का रखा पूरा सामान पार कर दिया है। उसके मकान में भी कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर जब वह यहां आया तो उन्होंने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी है। उसने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में डीएम को तहरीर देने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।