{"_id":"30016272456c9b917ba323cad115c1c1","slug":"jewelery-stolen-from-the-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा दुकान से लाखों के जेवर ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा दुकान से लाखों के जेवर ले उड़े उचक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास सर्राफा दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। आसपास के थानों में सूचना देने के बावजूद वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
पुरानी तहसील स्थित सर्राफा बाजार में मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे चुनूबाद की ज्वैलरी की दुकान में दो बाइक सवार आए और एक लाकेट खरीदा। इसके बाद पूजा के लिए दो चांदी के गिलास खरीदने को कहा। चुनूबाद ने दुकान में गिलास न होने से अपने पुत्र को दूसरी दुकान लेने भेज दिया।
विज्ञापन
इसी बीच दोनों युवक सोने के जेवरात से भरे दो डिब्बे लेकर बाइक से भाग निकले। दुकान मालिक ने शोर मचाया पर वह हाथ नहीं आए। बगल में पुलिस चौकी पर तुरंत एक सिपाही तक नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
मरका, काजीटोला, सिमौनी, मुरवल, कमासिन, बिसंडा आदि इलाकों में बाइक सवारों को रोक कर तलाशी ली गई, लेकिन उचक्के हत्थे नहीं चढ़े। सर्राफ चुनूबाद ने पुलिस को तहरीर दी है।