{"_id":"658b239ec283a4a00b0b91f6","slug":"jewelery-artisan-dies-after-drinking-alcohol-banda-news-c-212-1-sknp1006-5596-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब पीने के बाद जेवरों के कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब पीने के बाद जेवरों के कारीगर की मौत
विज्ञापन
बांदा। शराब पीने के बाद जेवरों के कारीगर की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शराब पीने के साथ जहर खाने की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी विजय कुमार सोनी (51) सुनारी का काम करता था। उसकी चौक बाजार में दुकान है। सोमवार की शाम पांच बजे वह अपने घर से पान मसाला खाने की बात कहकर घर से निकला था। लौटा तो वह शराब के नशे में था और उल्टियां करने लगा। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई शिवकुमार ने बताया कि घर में पत्नी लक्ष्मी देवी व तीन साल की पुत्री है। विजय शराब के नशे का आदी था। उसने आशंका जताई के शराब के साथ जहर खाने या शराब की ओवरडोज होने पर उसकी मौत हुई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन शराब के नशे का आदी बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।